देशभर के प्रमुख गाँधीजनों का विमर्श शुरू

10 सितम्बर 2021
राजघाट,नई दिल्ली

राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के सभागार में देशभर से आये वरिष्ठ और प्रबुद्ध गाँधीजनों का राष्ट्रीय विमर्श प्रारम्भ ही गया।इस तीन दिवसीय विमर्श में देश,दुनिया और गांधी- जमात के सामने पेश आ रही चुनौतियों को उसके वास्तविक रूप में समझने और रास्ता निकालने पर सघन चर्चा होगी।

आज की चर्चा में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल,पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ भाई, प्रबंधक ट्रस्टी अशोक शरण,गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही, गांधी शांति प्रतिष्ठान के कुमार प्रशांत,सर्वोदय समाज के संयोजक पी वी राजगोपाल, गांधी संग्रहालय के अध्यक्ष ए अन्नामलाई,आश्रम प्रतिष्ठान-सेवाग्राम के अध्यक्ष टी आर एन प्रभु ने प्रमुख रूप से अपने विचार रखे।

इस विमर्श के प्रति गाँधीजनों में उत्सुकता और आशा है कि विपरीत प्रवाह के दौर में सामूहिक, नैतिक और प्रभावी हस्तक्षेप होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देशभर के गांधीजनों ने मनाया विनोबा जयंती

Sat Sep 11 , 2021
आज 11 सितंबर को दिल्ली स्थित गांधी संग्रहालय सभागार में विनोवा जयंती के अवसर पर देशभर के गाँधीजनों–अमरनाथ भाई, आशा बोथरा, सवाई सिंह,राजेन्द्र सिंह आदि ने उनके चित्र पर सुतों की माला पहनाकर श्रद्दांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि विनोबा […]
क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?