News & Activities

इतिहास बदलने के प्रयास का विरोध करना होगा

इलाहबाद जिला सर्वोदय मंडल की बैठक में बोले चंदन पाल

इलाहबाद जिला सर्वोदय मंडल की बैठक 14 अप्रैल को कमल गोइंदी भवन में संपन्न हुई. उत्तर प्रदेश की यात्रा पर निकले सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि सर्वोदय ने हमेशा सत्य और अहिंसा के माध्यम से भयमुक्त समाज रचना के लिए संघर्ष किया है. आज के समय में फिर से हमारी सबसे बड़ी भूमिका हो गई है. लोगों के भय को दूर करना और इतिहास बदलने के प्रयास का विरोध करना होगा और इस भ्रम को दूर करना होगा कि देश में एक ही धर्म के लोग होंगे तो लड़ाई नहीं होगी. उन्हें पाकिस्तान-बांग्लादेश और रूस-यूक्रेन जैसे तमाम युद्धों से सबक लेना चाहिए। बैठक की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज ने कहा कि युवाओं को गहरे सामाजिक सरोकारों के साथ जुड़ना होगा. प्रोफेसर विमल कुमार ने गांधी विचार को स्पष्ट करते हुए कहा कि गांधी का विचार सामुदायिक चेतना का विकास करता है और पूंजीवाद का विकास सामुदायिक चेतना का विनाश करता है. अगर हम आदर्श को सामाजिक जीवन से हटाएंगे तो राष्ट्र की संप्रभुता का क्षरण होगा और स्वतंत्र चेतना भी खत्म होगी। सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अरविंद अंजुम ने भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि जब तक हम अलग-अलग जातियों के बीच की दीवारों को नहीं मिटाएंगे, तब तक लोकतंत्र स्थापित नहीं हो पाएगा। चंद्रशेखर प्राण ने कहा कि मनुष्य समाज के तीन रूप हैं- समाज, राज्य और बाजार। समाज हमारी सामुदायिक चेतना है, लेकिन राज्य या सत्ता दंड और भय से स्थापित होती है, इसलिए हम आपस में जितना झगड़ेंगे, सत्ता उतनी मजबूत होगी और जनता की ताकत कमजोर होती जाएगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संतोष गोइंदी ने कहा कि पूरी दुनिया पिछले हजार सालों में सबसे महान व्यक्ति के रूप में गांधी को देखती है। हम सब में गांधी की प्रेरणा और उनका बल है, इसलिए हमें चाहिए कि गांधी को याद करते हुए हम अपने कार्य में पूरी निष्ठा से लगे रहें। इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्र आयुष ने भी अपने विचार रखे. जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष श्याम नारायण ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में शेख हुसैन, अरविंद कुशवाहा, सरिता शुक्ला, दीपक, देवमुनि, श्याम नारायण, चंद्रप्रकाश, दिनेश यादव, मयंक, भास्कर आदित्य, आयुष, राम प्रकाश पाल, सुनील कुमार मिश्रा, शुभम और सत्येंद्र आदि शामिल रहे।

– सर्वोदय जगत डेस्क

Sarvodaya Jagat

Recent Posts

सर्वोदय जगत – 01-15 मई 2023

  सर्वोदय जगत पत्रिका डाक से नियमित प्राप्त करने के लिए आपका वित्तीय सहयोग चाहिए।…

3 months ago

बनारस में अब सर्व सेवा संघ के मुख्य भवनों को ध्वस्त करने का खतरा

पिछले कुछ महीनों में बहुत तेजी से घटे घटनाक्रम के दौरान जहां सर्व सेवा संघ…

11 months ago

विकास के लिए शराबबंदी जरूरी शर्त

जनमन आजादी के आंदोलन के दौरान प्रमुख मुद्दों में से एक मुद्दा शराबबंदी भी था।…

1 year ago

डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत थे

साहिबगंज में मनायी गयी 132 वीं जयंती जिला लोक समिति एवं जिला सर्वोदय मंडल कार्यालय…

1 year ago

सर्व सेवा संघ मुख्यालय में मनाई गई ज्योति बा फुले जयंती

कस्तूरबा को भी किया गया नमन सर्वोदय समाज के संयोजक प्रो सोमनाथ रोडे ने कहा…

1 year ago

विस्थापन का दर्द झेल रहे साबरमती के दलित आश्रमवासी

अगस्त 2021 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने फैसला किया कि साबरमती…

1 year ago

This website uses cookies.