News & Activities

पवनार आश्रम में मित्र मिलन समारोह का 15 नवंबर को उद्घाटन

आज 14 नवंबर का दिवस काफी महत्वपूर्ण है । बाल दिवस या अन्य कुछ इसके महत्व भी हैं ही।लेकिन कल 15 नवंबर को बाबा विनोबा का निर्वाण दिवस है। जिसके स्मृति में पवनार आश्रम में गत चार दशक से मित्र मिलन का आयोजन होता आ रहा है। गत वर्ष कोरोना आदि को झेलते हुए भी पचास से ज्यादा लोग लघु मित्र मिलन में पहुंच ही गए। जबकि वर्ष 2019 में बाबा की 125 वीं जन्म जयंती के अवसर पर देश भर से 125  मैत्री यात्राओं का आगमन भी  हुआ था।  आज मित्र मिलन में शामिल होने हेतु जो यात्रा अपनी प्रारंभ कर चुके हैं, वह तो पहुंचना शुरू हो गए हैं। कल दिन में पूना से प्रणति दीदी और समता दीदी आईं ।रात्रि में ही धूलिया से प्रणव भाई कुछ बच्चों सहित पहुंचे। सुबह सुबह चंपारण से ज्वाला भाई , अभी कुछ देर में जौनपुर से अनिल उपाध्याय,और उनकी बड़ी टीम आई  है। गुजरात से तो जयेश भाई के साथ काम कर रहे लोकमित्र अनिल ,अल्पेश ,सूरज भाई आदि और  सुघड़ आश्रम और सफाई विद्यालय की ओर से झंखना दीदी  आने वाली है।इस बार गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद का संपूर्ण ग्राम शिल्पी परिवार आज पहुंचेगा। जिसमें प्रवीण भाई, जलदीप भाई स्नेहल बहन ,आशीष आमीन अपने अनेक मित्रों के साथ ,  आगरा से राधा कृष्ण शर्मा  भी पहुंच रहे हैं। बड़ौदा से भूमिपुत्र की संपादक आदरणीय पारुल  दांडेकर बहन आ रही है। किशन भाई हमारे गुजरात के साथी आज पहुंचते लेकिन दिल्ली बैठक लग जाने के कारण 16।को पहुंच पाएंगे।
आज संपूर्ण दिवस आने वालों का स्वागत तो हम सब करते ही हैं।पहुंचते ही हमारे सुभाष पाटिल भाई मीनू दीदी से मार्गदर्शन लेकर रहने की व्यवस्था जुटा देते हैं। फिर वह समय पर जाकर स्वल्पाहार या भोजन अन्नपूर्णा भवन में जाकर लेकर संतुष्ट होते हैं। सभी प्रकार के कार्य सेवक भाव से किए जाते हैं। इस  प्रकार यह मित्रमिलन वास्तव में सभी को स्नेह देने में सदैव सफल होता रहा है। उत्तरप्रदेश से कुसुम दीदी उर्मिला दीदी सर्वोदय आश्रम की बड़ी टीम लेकर आती रही हैं।इस बार अस्वस्थता के चलते शायद न आ पाएं। फिर भी राजेंद्र भाई पहुंच गए हैं।  विनोबा सेवा आश्रम से छः बहने 12 को निकल रही थी लेकिन ट्रेन कैंसल हुई। कल उनमें से दो सीट हमारे चंद्रसेन भाई जी ने डी आर एम कोटे से कराई। लेकिन यह बहनें बस के चलते रास्ते में रह गईं।ट्रेन छूटी। और दूसरी ट्रेन स्पेशल में लखनऊ सिटी से चढ़ गईं ।लेकिन खड़े होने की जगह न मिलने पर अगले स्टेशन ऐशबाग  में उतरना पड़ा। मैत्री आश्रम असम से चंपा बहन टीम लेकर जिस ट्रेन से निकलने वाली थी।वह ट्रेन भी निरस्त हुई। फिर किसी तरीके से निकलीं तो वह कल दोपहर तक पहुंचेगी। आज जो लोग पहुंच रहे हैं। उनमें प्रमुख रूप से इंदौर से पुष्पेंद्र भाई, दिल्ली से हमारे युवा मित्र हिमांशु कुमार, कानपुर से अवधेश भाई, आंधड़ गांव से खराबे गुरु जी की टीम, दुर्ग से सोनवानी जी ,  बस्तर से नरेंद्र हनी , भोपाल से आदरणीय आर के पालीवाल विदिशा से आदरणीय डा सुरेश गर्ग आदरणीय डा श्रीमती गर्ग , दिल्ली से हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मी दास जी,  रीता बहन , बीना बहन,  आदरणीय आर एन वर्मा , एन बाई पी से जुड़े संजय राय जी शाम को  नागपुर एयरपोर्ट पर उतरकर यहां पहुंचेंगे। इस बार के मित्र मिलन की चर्चा एवं सत्र संयोजक आदरणीय शीला दीदी है । जो इस समय सत्र या समूह चर्चा के आयोजन को राकेश भाई के साथ मिलकर अंतिम रूप देने में बहुत ही व्यस्त हैं। ज्योत्सना दीदी तो 9 तारीख से ही अन्नपूर्णा भवन की ओर निरंतर दिखाई पड़ रही हैं। यह थकने वाली व्यस्तता भी सभी को बहुत  आनंद देती है । रामहरि।
                                                                                                                                                                                        -रमेश भइया
Co Editor Sarvodaya Jagat

Recent Posts

सर्वोदय जगत – 01-15 मई 2023

  सर्वोदय जगत पत्रिका डाक से नियमित प्राप्त करने के लिए आपका वित्तीय सहयोग चाहिए।…

7 months ago

बनारस में अब सर्व सेवा संघ के मुख्य भवनों को ध्वस्त करने का खतरा

पिछले कुछ महीनों में बहुत तेजी से घटे घटनाक्रम के दौरान जहां सर्व सेवा संघ…

1 year ago

विकास के लिए शराबबंदी जरूरी शर्त

जनमन आजादी के आंदोलन के दौरान प्रमुख मुद्दों में से एक मुद्दा शराबबंदी भी था।…

1 year ago

डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत थे

साहिबगंज में मनायी गयी 132 वीं जयंती जिला लोक समिति एवं जिला सर्वोदय मंडल कार्यालय…

1 year ago

सर्व सेवा संघ मुख्यालय में मनाई गई ज्योति बा फुले जयंती

कस्तूरबा को भी किया गया नमन सर्वोदय समाज के संयोजक प्रो सोमनाथ रोडे ने कहा…

1 year ago

इतिहास बदलने के प्रयास का विरोध करना होगा

इलाहबाद जिला सर्वोदय मंडल की बैठक में बोले चंदन पाल इलाहबाद जिला सर्वोदय मंडल की…

1 year ago

This website uses cookies.