मेवालाल गोस्वामी का 105 वर्ष की उम्र में निधन

श्रद्धांजलि

वयोवृद्ध सर्वोदय कार्यकर्ता मेवालाल गोस्वामी का 7 फरवरी 2023 को आजमगढ़ स्थित उनके गाँव में निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे। वे उत्तर प्रदेश भूदान यज्ञ समिति के पूर्व संयोजक तथा उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे अनेक सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक एवं प्रणेता भी थे। उनके निधन से सर्वोदय आंदोलन को अपार क्षति हुई है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। सर्व सेवा संघ उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके प्रियजनों को उनका बिछोह सहन करने की शक्ति मिले।

– सर्वोदय जगत डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नहीं रहे नचिकेता देसाई

Sat Mar 11 , 2023
श्रद्धांजलि नचिकेता देसाई लेखक और पत्रकार नचिकेता देसाई का 2 फरवरी को अहमदाबाद में उनके अख़बार नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके अधिकांश दोस्त उन्हें प्यार से एनडी कहकर बुलाते थे। कहना न होगा कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के उस प्रमुख परिवार से […]
क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?