कुमार प्रशांत को मातृशोक

श्रद्धांजलि

गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत की मां का 21 फरवरी 2023 को दोपहर बाद निधन हो गया। जीवन के 95 वर्ष उन्होंने अदम्य साहस के बूते सतत संघर्ष में बिताये। अपने बच्चों को सार्थक जीवन देने का उनका संघर्ष, उनकी कर्मठता, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों से समृद्ध रहा। कुमार प्रशांत कहते हैं कि मां की खामोश शख्सियत ने ही मेरे व्यक्तित्व को गढ़ा है। वे किसी खास बीमारी के चलते नहीं, बल्कि वार्धक्य से छीज कर विदा हुई हैं। उन्होंने अपना जीवन एक शिक्षिका के रूप में शुरू किया और अंत तक शिक्षिका ही रहीं। सर्व सेवा संघ उनकी पुण्य स्मृति को प्रणाम करता है और उनके प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।

-सर्वोदय जगत डेस्क

Next Post

न युद्ध, न हिंसा! शान्ति और अहिंसा !!

Wed Apr 19 , 2023
सर्वोदय समाज का 48 वां सम्मेलन सेवाग्राम में संपन्न 14, 15 और 16 मार्च 2023 को सेवाग्राम में सर्वोदय समाज का 48वां सम्मलेन आहूत था और इसी सम्मेलन में शिरकत करने के लिए गांधीजनों की राष्ट्रव्यापी जमात सेवाग्राम पहुंची थी. मौका था सर्व सेवा संघ और सर्वोदय समाज की स्थापना […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?