पीवी राजगोपाल को जापान का निवानो शांति पुरस्कार

निवानो पीस फाउंडेशन की घोषणा

एकता परिषद के संस्थापक और प्रख्यात सर्वोदय नेता पीवी राजगोपाल को न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानो पीस फाउंडेशन, जापान की तरफ से 40 वां निवानो शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है। एकता परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कुमार गुप्ता की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीवी ने प्राकृतिक संसाधनों तथा जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के अधिकार के लिए देशभर के कई प्रांतों व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सत्याग्रह पदयात्राएं की हैं और वंचितों के अधिकार को अहिंसात्मक व शांतिपूर्ण तरीके से राज्य व केन्द्रीय सरकारों के समक्ष उठाकर नीतिगत बदलाव के लिए प्रयास किया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने देश-विदेश के हजारों युवाओं को शांति व अहिंसा का प्रशिक्षण देकर शांति कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज खड़ी की है, जो गांव-गांव में वंचित समुदायों और महिलाओं के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं।

निवानो पीस फाउंडेशन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों से राजगोपाल ने देश के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिंक भेदभाव के, समान मानवीय गरिमा और प्रत्येक महिला व पुरुष के समान अधिकारों की मान्यता के लिए कार्य किया है। यह पुरस्कार जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के प्राथमिक अधिकार, पर्यावरणीय सुरक्षा, आत्मसमर्पित बागियों के पुनर्वास, युवाओं में शांति व अहिंसा की शिक्षा के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार 11 मई 2023 को जापान के टोक्यो में आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा। इसमें प्रमाणपत्र के अलावा एक पदक और बीस मिलियन येन दिए जायेंगे।

-सर्वोदय जगत डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी के रास्ते ही वैश्विक समस्याओं का समाधान सम्भव

Fri Apr 21 , 2023
दिल्ली में हुई राष्ट्रीय युवा गांधी कार्यशाला अमेरिका की गांधियन सोसायटी एवं हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा गांधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ संतोष छापर ने बताया कि प्रातः महात्मा गांधी द्वारा स्थापित प्रार्थना मंदिर में सर्व […]
क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?