शंकर राणा बने झारखंड सर्वोदय मंडल के संयोजक

झारखंड प्रदेश सर्वोदय मंडल की बैठक 4 दिसम्बर को नव भारत जागृति केंद्र, रांची के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश सर्वोदय मित्र मंडल का गठन करते हुए शंकर राणा को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, गोंडा, हजारीबाग, दुमका, पलामू, लातेहार, चतरा रामगढ़, बोकारो, धनबाद सहित 12 जिलों का प्रतिनिधित्व हुआ। बैठक में कुल 68  प्रतिनिधि उपस्थित हुए। आज की बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद कुशवाहा शामिल थे।

मुख्य अतिथि के तौर पर सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश में सर्वोदय आंदोलन को आगे बढ़ाने में संलग्न साथियों का हम अभिनंदन करते हैं। शराबबंदी की चर्चा करते हुए उन्होंने इसे एक सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक समस्या बताया, जिस पर अविलंब नियंत्रण और रोक जरूरी है। आज की बैठक में गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता गिरजा सतीश, लोक समिति के संयोजक कौशल गणेश आजाद, सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अरविंद अंजुम, कुमार चंद्र मार्डी और ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

– सर्वोदय जगत डेस्क

Next Post

महिला उत्पीड़न व लैंगिक मुद्दों पर दखल संगठन का संवाद

Mon Dec 5 , 2022
2 दिसंबर 2022 को महिला उत्पीड़न व लैंगिक मुद्दों पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता के प्रसार हेतु हरिश्चन्द्र महाविद्यालय, वाराणसी में दखल संगठन द्वारा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच ‘घर की मुर्गी’ नामक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। करीब 19 मिनट की यह फिल्म समाज के […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?