भारत स्वतंत्रता के हीरक जयंती वर्ष में गांधी-विनोबा-नेहरू के विचार अपरिहार्य

महाराष्ट्र प्रदेश सर्वोदय मंडल, विदर्भ भूदान मंडल और सावित्री जोतीराव समाजकार्य महाविद्यालय, यवतमाल के संयुक्त तत्वावधान में “स्वतंत्रता के हीरक जयंती वर्ष में गांधी-विनोबा-नेहरू के विचारों की अनिवार्यता” विषय पर दिनांक 20, 21 और 22 जनवरी 2023 को महाविद्यालय के 115 बच्चों के शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर का उद्घाटन चंदन पाल, अध्यक्ष, सर्व सेवा संघ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.रमाकांत कोलते ने की। प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रमेश दाने थे। एकनाथ डगवार, सचिव, भूदान मंडल यवतमाल, डॉ.शिवचरण सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश सर्वोदय मंडल, रंजीत बोबडे, सदस्य, भूदान मंडल, डॉ. अविनाश शिर्के, प्राचार्य, यवतमाल आदि की उपस्थिति में शिविर का उद्घाटन हुआ।


उपरोक्त विषय पर सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलदास राठौर ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रा. दरने ने किया। कार्यक्रम में यवतमाल जिला सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं भूदान मंडल के सदस्य व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

– सर्वोदय जगत डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपिता की शहादत के 75 वर्ष पूरे

Fri Feb 10 , 2023
देश ने प्रकट की कृतज्ञता : श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का लगा तांता इस वर्ष 30 जनवरी को बापू की हत्या के 75 साल पूरे हो गये. इस मौके पर न सिर्फ देश में, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों, अनेक संस्थाओं और विभिन्न विश्व मंचों पर लोग जुटे और बापू की तस्वीरों […]
क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?