दो साल के काम का लेखा-जोखा

सर्व सेवा संघ के 89वें अधिवेशन के एक खुले सत्र में सर्व सेवा संघ के महामंत्री गौरांग चन्द्र महापात्र ने संगठन के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रस्तुत हैं रिपोर्ट के मुख्य अंश।

एक दिसम्बर 2020 को सर्व सेवा संघ का मंत्री बनने के बाद पहली बार मुझे 13 दिसम्बर 2020 को वाराणसी परिसर की बैठक में भाग लेने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्व सेवा संघ की कुछ जमीन पर गैरक़ानूनी तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस मामले में बनारस के डीएम और कमिश्नर को आवेदन देकर जमीन पर दावा पेश किया गया। इसके वाद वाराणसी परिसर के आवासों के बारे में चले आ रहे विवाद के बारे में चर्चा हुई। तय हुआ कि इसके लिए एक कमिटी बना दी जाये। कमिटी के सुझाव के तहत आगे की कारवाई होगी। एक पांच सदस्सीय कमिटी बनायी गयी, जिसकी रिपोर्ट आपके समक्ष प्रस्तुत की जायेगी।

 7 जनवरी 2020 को अध्यक्ष के साथ संपर्क यात्रा पर ओड़िशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का दौरा किया। इस दौरे में जमीनी सथियों से मिले और नये संपर्क बनाये। उत्कल सर्वोदय मंडल का दौरा भी किया। तीन कृषि कानूनों को लेकर गांधी भवन में आयोजित वैठक में भाग लिया. उसके बाद हम रायगडा जिले के ताडींगीपाई गांव गये, जहां विनोबाजी कभी एक दिन के लिए रुके थे।

 10 जनवरी को कोरापुट में 99 साल के वयोवृद्ध सर्वोदयी निशाकर दास ने बैठक करवायी। वे युवाओं जैसी फुर्ती से आदिवासियों के बीच काम करते हैं। 11 जनवरी को हमने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बैठक की। छात्र और शिक्षक मिलकर 200 के आस-पास उपस्थिति थी।

 12 जनवरी को शंकर नायक ने तेलंगाना राज्य सर्वोदय मंडल की वैठक बुलायी थी। लगभग 1200 से ज्यादा लोग उपस्थित थे। कुल मिलाकर यह दौरा काफी सफल रहा। इस संपर्क यात्रा में कुछ नये लोग जुड़े।

इसके बाद राजस्थान और तमिलनाडु में राज्य सर्वोदय मंडल का निर्वाचन हुआ। जौहरीमल वर्मा राजस्थान के नये अध्यक्ष बने. तमिलनाडु में नटराजन जी पुन: अध्यक्ष चुने गये।

किसान आन्दोलन को सर्व सेवा संघ ने अपना समर्थन और सहभागिता प्रदान कीI सर्व सेवा संघ की ओर से आशा बोथरा, संजय सिंह और प्रबंधक ट्रस्टी अशोक कुमार शरण ने आन्दोलन स्थल का दौरा किया. बिहार, हरियाणा और राजस्थान से सर्वोदय कार्यकर्ताओं ने किसान आन्दोलन के समर्थन में कार और मोटर साइकिल रैली निकाली. उत्तर महाराष्ट्र से करीब 300 सत्याग्रहियों ने हर गांव और खेत से मिट्टी लाकर किसानों को सौंपी.

कोरोना के कारण अध्यक्ष, मंत्री और प्रबंधक ट्रस्टी हॉस्पिटलाइज हुए, फिर भी जो कार्यक्रम बना, उसमें से कुछ मुख्य बिन्दु यहां पेश हैं।

गांधी शहादत दिवस समारोह : गांधी शहादत दिवस पर सेवाग्राम आश्रम, नयी तालीम समिति और सर्व सेवा संघ का संयुक्त समारोह हुआ। इसमें कुल 30 स्कूलों के 450 विद्यार्थी शामिल हुए। अशोक भारत ने इसका संयोजन किया। युवाओं को गांधी विचार के प्रति जागरूक करने का यह प्रयास बेहद सफल हुआ। चन्दन पाल, डॉ. सुगन बरंठ, एसएन ठाकुर, रमेश दाने आदि ने 1 फरवरी 2021 को विदर्भ भूदान मंडल की अनौपचारिक बैठक और क्षेत्र भ्रमण किया।

भारत संवाद यात्रा कार्यक्रम : भारत पुनर्निर्माण अभियान की अगुवाई में आदर्श लोक कल्याण संस्थान के सहयोग से 30 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक सारे बिहार में चलने वाली इस यात्रा का उद्घाटन जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में किया। संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल 11-12 फरवरी 2021 को इस पदयात्रा में शामिल हुए।

वाराणसी परिसर में कार्यक्रम : 14-15-16 फरवरी 2021 को वाराणसी परिसर में उत्तर प्रदेश सर्वोदय समाज का सम्मलेन हुआ। सर्व सेवा संघ और राष्ट्रीय युवा संगठन का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें संघ अध्यक्ष चन्दन पाल ने उपस्थित होकर लोकसेवकों और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया।
गांधी और आत्मनिर्भर गांव पर चर्चा : 22 फरवरी 2021 को गांधी मिशन, दासपुर हावड़ा में एक सेमिनार हुआ। नारायण भाई की अगुवाई में हुए इस सेमिनार में संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल भी शामिल हुए।

सर्वोदय बुक स्टालों के भविष्य पर चर्चा : सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अरविंद अंजुम की अगुवाई में सर्वोदय बुक स्टालों के साथियों की बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक का संघ अध्यक्ष चन्दन पाल ने 25 मार्च 2021 को शुभारम्भ किया। इस बैठक में सर्वोदय बुक स्टालों के भविष्य पर चर्चा हुई।

गांधी – ओड़िशा शताब्दी कार्यक्रम : गांधी जी की ओड़िशा यात्रा के सौ साल पूरे होने की स्मृति में कटक (ओड़िशा) में एक भव्य कार्यक्रम सप्ताह भर चला। इसके समापन सत्र में संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल शामिल हुए।

भूदान संगोष्ठी पखवाड़ा : विनोबा-125 के तहत 4 से 18 अप्रैल तक कार्यक्रम चला, जिसमें संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने अपने विचार रखे।

भूक्रांति दिवस समारोह : 18 अप्रैल 2021 की शाम को एक आभासी समारोह बुलाया गया। मुख्य वक्ता थे डॉ. पराग चोलकर. इस समारोह में भारी तादाद में शिक्षाविद और विद्यार्थी भी शामिल हुए।

राज्य सर्वोदय मंडलों का पुनर्गठन : इस बीच बिहार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा राज्यों का पुनर्गठन हुआ। बिहार में चन्द्र भूषण, तेलंगाना में शंकर नायक, छत्तीसगढ़ में शांडिल्य और हरियाणा में सुखपाल सिंह ने अध्यक्ष के नाते जिम्मेवारी ली। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में जिला सर्वोदय मित्र मंडल बन गये हैं। अध्यक्ष चन्दन पाल, अशोक शरण, शेख हुसेन और गौरांग भाई ने उनका मार्गदर्शन किया। हिमाचल में अब राज्य सर्वोदय मित्र मंडल बन सकता है।

 1 जून 2021 को तमिलनाडु सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष केएम नटराजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल भी शामिल हुए।

 5 जून 2021 को संपूर्ण क्राति दिवस पर एक आभासी बैठक गांधी-किंग फाउंडेशन और सर्व सेवा संघ के संयुक्त आयोजन में हुई। संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल ने इस वैठक की अध्यक्षता की।

 6 जून 2021 को सर्व सेवा संघ के सदस्यों की एक आभासी और अनौपचारिक बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल ने इसकी अध्यक्षता की।

 7 जून 2021 को एक बैठक में तय हुआ कि विश्व में गांधी जी के नाम पर जितने भी अनुष्ठान चल रहे हैं, सबको एक करके गांधी जी के काम को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाये। गांधी जी की पोती डॉ इला गांधी ने भी इस बैठक को संबोधित किया। यह संगोष्ठी गांधी-मंडेला-किंग फाउंडेशन की तरफ से आयोजित हुई थी।

 14 जून 2021 को बनारस परिसर मामले पर एक आभासी बैठक हुई। इसमें सरकारी अधिकारियों द्वारा गैरकानूनी दखलंदाजी की निंदा करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का सुझाव आया। बनारस के जिलाधिकारी तथा कमिश्नर से मिलने का निर्णय हुआ।

 15 जून 2021 को खादीग्राम मामले पर एक मीटिंग हुई। इस बैठक में शुभमूर्ति, रूपेश कुमार, स्नेह कुमार, रमेश पंकज, डॉ मनोज मीता और सर्व सेवा संघ के पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में खादीग्राम के लिए एक लोकल कमिटी बनाने का तय हुआ ।

 15 जून 2021 को सर्व सेवा संघ युवा सेल की आभासी बैठक हुई, जिसमें सारे देश के करीब 18 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 20 जून 2021 को कर्नाटक सर्वोदय मंडल के संयोजन में डॉ. एचएस दोरईस्वामी की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एक आभासी बैठक का आयोजन हुआ।

 25 जून 2021 को जाने माने पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर श्रद्धासुमन देने के लिए एक वेबीनार ‘नदी बचाओ जीवन बचाओ’ कमिटी के संयोजन में हुआ।

 7 जुलाई 2021 को स्वाधीनता की 75वीं सालगिरह पर सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान और गांधियन कलेक्टिव के संयुक्त आयोजन में ‘दी टाइम नीड्स गांधी’ विषय पर एक वेबीनार हुआ। गुजरात विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुदर्शन आयंगार ने इस वेबीनार का उद्घाटन किया। संघ के अध्यक्ष चन्दन पाल ने इस वेबीनार की अध्यक्षता की।

 22 जुलाई 2021 को तेलंगाना राज्य सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष शंकर नायक ने एक पत्रकार वार्ता में आंध्र और तेलंगाना में भूदान बोर्ड के पुनर्गठन के साथ बकाया भूदान ग्रामदान भूमि को जल्द से जल्द भूमिहीन अदाताओं में आवंटन के लिए राज्य सरकारों से मांग की।

 26 जनवरी 2022 को ओड़िशा की जानी मानी सर्वोदय नेत्री पद्मश्री शान्ति देवी के 11 वें शोकदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

 28 जनवरी को रायगड़ा में भूदान जमीन के आवंटन के लिए जिला प्रशासन से बात हुई और कार्यवाही का आश्वासन मिला।

 30 जनवरी 2022 को भुवनेश्वर (ओड़िशा) के महात्मा गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने दिन भर कार्यक्रम चला। इसमें सर्व सेवा संघ के महामंत्री के साथ भुवनेश्वर जिला सर्वोदय मंडल के सदस्य भी शामिल हुए।

 7 मार्च 2022 को यूक्रेन और रूस युद्ध के बारे में गांधी चौक, वर्धा से सेवाग्राम आश्रम तक एक पदयात्रा हुई। अध्यक्ष चंदन पाल की अगुवाई में इस पदयात्रा को वर्धा जिला सर्वोदय मंडल, महाराष्ट्र ग्रामदान नव निर्माण समिति, सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान, किसान अधिकार अभियान, ग्राम सेवा मंडल जैसी संस्थाओं का सहयोग मिला।

 8-9 मार्च 2022 को सर्व सेवा संघ की तरफ से एक चर्चा का आयोजन हुआ। तय हुआ कि 116 जिलों में सर्वोदय मंडलों को अगले एक साल के अंदर सक्रिय किया जाएगा।

 15 मार्च 2022 को सर्व सेवा संघ का 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिस सभागार में सर्व सेवा संघ का पहला प्रस्ताव हुआ था, उसी सभागार में संघ का 75वां स्थापना दिवस चंदन पाल की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वोदय समाज के पूर्व संयोजक जयवंत मठकर का निधन बीती रात को पुणे में हो गया था। उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद समारोह शुरू हुआ। इस समारोह में वर्धा जिला सर्वोदय मंडल, नई तालीम समिति, सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान, गांधी सेवा संघ आदि संस्थाएं शामिल हुईं। सर्व सेवा संघ की सेवानिवृत्त कार्यकर्ता बैना बहन को उनकी लंबे समय तक सेवा के लिए अतिथियों के हाथों उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।

 21 मार्च 2022 को तेलंगाना सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष शंकर नायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और सत्याग्रह स्थल पर निषेध आदेश जारी कर दिए। डिवीजनल रेवेन्यू ऑफिस के सामने धरना शुरू हुआ। 2500 से ज्यादा सत्याग्रही शामिल हुए। हमारे तरफ से एक ज्ञापन दिया गया। सहायक पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दोपहर 2 बजे उन्हें बाइज्जत रिहा किया गया।

 18-19 अप्रैल को पोचमपल्ली में भूक्रान्ति दिवस और अहिंसक अर्थनीति संगोष्ठी आयोजित हुई। 18 अप्रैल को तेलंगाना सर्वोदय मंडल की सहायता से भूदान अदाता और स्थानीय सर्वोदय प्रेमियों को लेकर एक बैठक हुई।

 19 अप्रैल 2022 को अहिंसक अर्थनीति पर संगोष्ठी हुई। इसमें राजगोपाल भाई, उनकी पत्नी जिल बहन और कनाडा, जेनेशा, केनिया, दक्षिण अफ्रीका, फ़्रांस से आये हुए अतिथि शामिल हुए।

 20 अप्रैल 2022 को हैदराबाद प्रेस क्लब में सर्व सेवा संघ के प्रेस प्रभारी रमेश दाने की अगुवाई में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।

 3 मई 2022 को गांधी भवन के मामले में पश्चिम बंगाल सर्वोदय मंडल की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष चंदन पाल, महामंत्री गौरांग चन्द्र महापात्र, पश्चिम बंगाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत घोराई तथा हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष शंकर सान्याल के साथ काफी लोग शामिल हुए। तय हुआ कि आगामी दो महीने के बाद पश्चिम बंगाल राज्य सर्वोदय मंडल का अधिवेशन होगा और शंकर सान्याल की अगुवाई में गांधी भवन को मुक्त कराने की कार्रवाई होगी।

 11 जून 2022 को ओड़िशा के कटक और भुवनेश्वर में सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चौधरी की पुण्यतिथि पर चर्चा हुई. सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष और महामंत्री ने ओड़िशा गांधी स्मारक निधि कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। भुवनेश्वर की लोहिया अकादमी में भी एक सभा हुई।

 18-19 जून 2022 को महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल का राज्य अधिवेशन हुआ। सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष ने इस बैठक का उद्घाटन किया। अधिवेशन में लगभग 300 लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्गम घाटी में हर साल लगता है पर्यावरण एवं प्रकृति-पर्यटन मेला

Fri Aug 26 , 2022
गौरा देवी की याद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चमोली स्थित उर्गम घाटी में विगत 24 वर्षों से चिपको नेत्री गौरा देवी के नाम पर पर्यावरण एवं प्रकृति-पर्यटन मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह मेला 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। गौरतलब है […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?