गांधी जयंती पर चंपारण, बिहार से बनारस तक किसान जनजागरण पदयात्रा शुरु

आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर उनकी कर्म भूमि चंपारण, बिहार से लाल बहादुर शास्त्री जी के कर्म भूमि बनारस तक प्रधानमन्त्री से दस सवालों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सामूहिक नेतृत्व में किसान जनजागरण पदयात्रा हजारों किसानों के साथ भारी बारिश के बावजूद गांधी संग्रहालय मोतिहारी में गांधी जी के मूर्ति पर मल्यार्पण करके संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता अक्षय कुमार ( संयोजक – नव निर्माण किसान संगठन ) के नेतृत्व में शुरु हुई । चंपारण के किसानों ने लोकनीति सत्याग्रह पदयात्री किसानों – नौजवानों का जोरदार स्वागत किया ।  इस अवसर पर नरसिंह बाबा मैदान में एक सभा का आयोजन हुआ , सभा में बिहार के किसान नेता नरेन्द्र सिंह जी ( पूर्व कृषि मंत्री ) , दिनेश सिंह जी, शाहिद कमाल जी, गांधीवादी अशोक भारत, चम्पारण से किसान नेता विजय पाण्डेय जी, हरदयाल कुशवाहा, आलोक चंद्रा,  किसान सभा से रामाश्रय सिंह, रामबचन तिवारी, अशोक पाठक, इत्यादि लोगों ने किसानो का स्वागत किया । पदयात्रा में ओड़िशा, बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ – साथ प्रतिनिधी के रुप में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बंगाल, झारखंड, केरल, इत्यादि राज्यों के किसान – नौजवान शामिल है | आज रात में पदयात्रा चंद्रहिया के ऐतिहासिक धरती पे पहुंचेगा, जहां गांधी जी का किसान अंदोलन में अंग्रेजो के नील कानून के खिलाफ गिरफ्तारी हुआ था ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार से तीनों काले कानून रदद् करने की माँग की और पूरे देश के सभी किसानों के व्यापक हित में msp पर गारंटी कानून बनाने की केंद्र सरकार से माँग की | नरेंद्र सिंह जी ने कहा की c2 + 50% के हिसाब से स्वामीनाथन आयोग की संतुस्ति के हिसाब से सभी फसलों पर MSP देने की माँग की | दिनेश सिंह जी ने बिहार के किसानों के हालत के बारे में कहते हुए कहा की यहाँ का किसान दो मोर्चे पे लड़ रहा है सरकार से भी और प्रकृति से भी | किसान नेता अक्षय कुमार जी ने बताया कैसे संघर्ष करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन यहाँ तक पहुँचा, उन्होंने बिहार के किसानों नौजवानों से आवाहन किया की बिहार आंदोलन में जग गया तो सरकार  मजबूर हो जायेगी कॉर्पोरेट कानून को वापस लेने के लिए, उन्होंने गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह को याद करते हुए किसानों को प्रतिज्ञा कराया की गांधी के अहिंसा के रास्ते पे चलते हुए हमे जरूर कामयाबी मिलेगी | पदयात्रा संयोजक हिमांशु तिवारी ने दस सवालों के बारे में बताते हुए बताया की यह पदयात्रा बनारस तक किसानों नौजवानों को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री से देश के सवाल पूछते हुए जायेगी | उन्होंने पदयात्रा के लिए उत्तर प्रदेश की तैयारियों की जानकारी दी | सभी का धन्यवाद किसान नेता विजय पांडेय जी और हरदयाल कुशवाहा जी ने सामूहिक रूप से किया और कहा की चंपारण आज एक बार फिर दुबारा इतिहास लिखेगा की बापू की धरती किसानों  को दुबारा गुलाम बनाने के लिए लाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ है |

हिमांशु तिवारी
9650727757
पदयात्रा संयोजक
किसान जनजागरण पदयात्रा
चंपारण से बनारस


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बापू का विचार आज ज्यादा प्रासांगिक - गांधी जयन्ती पर संगोष्ठी

Sat Oct 2 , 2021
बापू की 152वींजयन्ती पर सर्वोदय मंडल सीतामढी़ के तत्वावधान में खादी भण्डार परिसर में मौजूदा समय में गांधी विचार की प्रासंगिकता “विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।अध्यक्षता तथा विषय प्रवेश […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?