गौरांग महापात्र को मातृशोक

श्रद्धांजलि

भवानी महापात्र

सर्व सेवा संघ के महामंत्री गौरांग महापात्र की मां भवानी महापात्र का 21 जनवरी की रात निधन हो गया। वे 95 वर्ष की थीं। उनकी सर्वोदय विचार और गांधी, विनोबा में अनन्य आस्था थी। अत्यंत वृद्ध होने के कारण वे अशक्त हो चुकी थीं और प्राय: बीमार रहने लगी थीं। एक सर्वोदय कार्यकर्ता के तौर पर सामाजिक हल्के में वे आजीवन सक्रिय भूमिका निभाती रहीं। अंतिम समय में वे अपने ज्येष्ठ पुत्र गौरांग महापात्र के भुवनेश्वर स्थित आवास पर ही थीं। वे अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। सर्व सेवा संघ उनके प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

– सर्वोदय जगत डेस्क

Next Post

मेवालाल गोस्वामी का 105 वर्ष की उम्र में निधन

Sat Mar 11 , 2023
श्रद्धांजलि वयोवृद्ध सर्वोदय कार्यकर्ता मेवालाल गोस्वामी का 7 फरवरी 2023 को आजमगढ़ स्थित उनके गाँव में निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे। वे उत्तर प्रदेश भूदान यज्ञ समिति के पूर्व संयोजक तथा उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे अनेक सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?