उन्नाव में बच्चों ने दी गांधी ज्ञान परीक्षा

5 नवम्बर को कृष्णा बाल विद्या मंदिर हनुमान नगर, उन्नाव में गांधी चर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। चर्चा के बाद गांधी ज्ञान परीक्षा का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने गांधी जी से जुड़ी अपनी शंकाओं व सवालों को सामने रखा और ज़बाब से संतुष्ट हुए। चर्चा के दौरान तीन बच्चों ने खुलकर बोला कि गोडसे ने गांधी जी को मारकर ठीक किया था। कारण बताया कि उन्होंने ही देश का विभाजन कराया, पाकिस्तान को पैसे दिलाए और भगत सिंह को नहीं बचाया। ज्ञात हो कि जब इन बच्चों को वास्तविकता का ज्ञान हुआ तो उन्होंने स्वीकार किया कि हमारी जानकारी गलत थी। गोडसे ने गलत किया था।


इस अवसर पर सर्वोदय मंडल के वर्तमान अध्यक्ष रामशंकर, पूर्व अध्यक्ष नसीर अहमद, रघुराज सिंह मगन, प्रधानाचार्य रामेश्वर यादव, शिक्षक अखिलेश, ओमकार सिंह और सनोज मौजूद रहे।

–रघुराज सिंह मगन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहिया के लेखों पर होंगे तेलुगु साहित्यकारों के व्याख्यान

Mon Jan 2 , 2023
लोहिया विचार मंच की तरफ़ से हैदराबाद में 4 नवंबर को भारतीय संस्कृति के प्रतीकों पर डॉ लोहिया के लेखों के तेलुगू संस्करण का लोकार्पण संवाद संपन्न हुआ. इस संकलन में राम, कृष्ण और शिव, सावित्री या द्रौपदी; वशिष्ठ या वाल्मीकि और रामायण मेला आदि लेख शामिल हैं. लोहिया की […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?