आशा बोथरा बनीं सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की अध्यक्ष

सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के नये अध्यक्ष के तौर पर आशा बोथरा का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने आश्रम के संचालन समिति की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने 16 नवंबर को आश्रम की संचालन समिति की बैठक में नये अध्यक्ष के चयन की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष टीआरएन प्रभु ने बीमारी के कारण अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सेवाग्राम आश्रम के अध्यक्ष पद की जगह रिक्त हो गयी थी। नये अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी सर्व सेवा संघ की हावड़ा कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष को दी गयी थी। इसी निर्णय के अनुसार सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की नयी अध्यक्ष आशा बोथरा का चयन किया गया है। इसी प्रकार सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के सचिव पद पर प्रदीप खेलुलकर का चयन किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष आशा बोथरा व सचिव खेलुलकर का शाल व सूतमाला प्रदान कर स्वागत किया गया। आश्रम प्रतिष्ठान के निवर्तमान अध्यक्ष टीआरएन प्रभु तथा सचिव चतुरा रासकर का भी शाल व सूतमाला देकर सम्मान किया गया।

आशा बोथरा वर्तमान समय में गांधी स्मारक निधि दिल्ली की ट्रस्टी हैं। वे पिछले 5 दशकों से सर्वोदय विचार-प्रचार कार्य में सक्रिय हैं। राजस्थान प्रदेश सर्वोदय मंडल की प्रमुख के रूप में उन्होंने अनेक वर्ष कार्य किया। सर्व सेवा संघ की अनेक समितियों में उन्होंने निरंतर योगदान किया है। सेवाग्राम से साबरमती यात्रा के संयोजक के रूप में भी उनके योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

-सर्वोदय जगत डेस्क

One thought on “आशा बोथरा बनीं सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की अध्यक्ष

  1. बहुत बहुत बधाई और असीम शुभकामनाएँ.
    गांधी-विनोबा समर्पित आशा बोथरा जी सर्वोदय समाज की महत्वपूर्ण स्तंभ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नफ़रत के विष को शांत करना है- आशा बोथरा

Fri Nov 18 , 2022
सेवा ग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की नयी अध्यक्ष आशा बोथरा का कहना है कि सेवाग्राम आश्रम की वैश्विक ख्याति के मद्देनजर इस स्थान से प्राप्त होने वाली ऊर्जा का सदुपयोग हमें समाज में घोले जा रहे नफरत के विष को शांत करने में करना है. सेवाग्राम की पुण्यभूमि उन सभी को […]
क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?