असीम प्रेम के धनी एवं वरिष्ठ गांधीवादी जयवंत गंगाराम मठकर नहीं रहे

गांधी-विचार को आजीवन जीने वाले जयवंत गंगाराम मठकर जी का कल दिनांक 14 मार्च 2022 की रात 9 बजे निधन हो गया। आप अपने जीवनकाल में सद्भावना संघ, मुम्बई के शुभचिन्तक,  सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष, राष्ट्र सेवा दल के सेवक, सर्व सेवा संघ के लोकसेवक, नशाबंदी मंडल के उपाध्यक्ष पालक एवं सर्वोदय समाज के संयोजक की जिम्मेवारी बखूबी निर्वाह की। आपको श्रद्धापूर्वक लोग ‘बापू’ और ‘काका’ कहते थे। मठकर काका अत्यंत सरल, सहज एवं मृदुभाषी थे। सबके प्रति असीम प्रेम, सबकी चिन्ता रखना तथा प्रतिकूल परिस्थिति में हर किसी की मदद कर देना उनका सहज गुण था। वास्तव में मठकर काका जैसे लोग विरले ही हो पाते हैं। मठकर काका के जाने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही देश भर से अनेक लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। ऐसे मठकर काका के जाने से सर्वोदय परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है।

मठकर काका

काका की अंतिम विदाई आज 15 मार्च 2022 की सुबह 7  बजे  वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ, पुणे (महाराष्ट्र) में दी गयी।

सर्व सेवा संघ देश भर में फैले अपने सभी लोकसेवकों, सर्वोदय मित्रों की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनकी आत्मा को असीम शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

-सर्वोदय जगत डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी-विचार की शिक्षा : एक संक्षिप्त विश्लेषण

Tue Mar 15 , 2022
महात्मा गांधी शिक्षा को व्यक्तित्व के चहुंमुखी विकास का माध्यम स्वीकार करते थे। वे शिक्षा को जीवन भर निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया मानते थे। उन्होंने शिक्षा के उद्देश्य को व्यक्तित्व के उच्चतम विकास के साथ ही उसे मुक्ति-द्वार तक ले जाने वाला घोषित किया। इसी परिप्रेक्ष्य में 31 जुलाई, 1937 […]

You May Like

क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?