सबको सन्मति दे भगवान!

दो अक्टूबर को देशभर में याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी देश के विभिन्न हिस्सों में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती मनायी गयी. जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री को भी लोगों ने उनके जन्मदिन पर याद किया. प्रभात फेरियां निकलीं, सभाओं और गोष्ठियों का आयोजन हुआ, विमर्श हुए और राष्ट्र व समाज निर्माण के संकल्प लिए गये. राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलियां देने में मशगूल देश को एक खबर से आघात भी पहुंचा, जब महामना मालवीय की बगिया में वाराणसी जिला प्रशासन काँटा बनकर नमूदार हुआ. भारी पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में बीएचयू गेट से शुरू होने वाली शांति और सद्भावना यात्रा को रोक दिया गया. पढ़ें, एक समग्र रिपोर्ट.

 

सर्व सेवा संघ प्रधान कार्यालय


सर्व सेवा संघ के प्रधान कार्यालय, सेवाग्राम, वर्धा में संघ के महामंत्री गौरांग चन्द्र महापात्र की अगुवाई में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधान कार्यालय के कार्यकताओं के अलावा स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए. सर्वधर्म प्रार्थना के बाद संघ के ट्रस्टी शेख हुसैन ने देश की गंभीर परिस्थितियों पर अपने विचार रखे और देशवासियों का आह्वान किया कि गांधीजी के दिखाये हुए रास्ते पर चलने से ही देश की समस्याओं का निराकरण होगा. महादेव लोखंडे द्वारा गाये बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

उन्नाव सर्वोदय मंडल, उत्तर प्रदेश


उन्नाव सर्वोदय मंडल द्वारा 2 अक्टूबर को नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो का सन्देश देने के उद्देश्य से एक शांति सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया. इस मार्च में अनेक संस्थाओं ने भागीदारी की. इस अवसर पर पुतुल, रघुराज सिंह मगन, राम शंकर, पुत्तन लाल पाल, नसीर अहमद, संजीव श्रीवास्तव, अरविंद कमल, गिरिजेश पांडेय, रामनरेश, दिनेश प्रियमन, शैलजा शरण, जंग बहादुर सिंह, मनीष, आशीष त्रिपाठी, अवधेश सिंह, सुभाष सिंह, अनुपम, रजनीश, राम सजीवन यादव, अखिलेश तिवारी, नरेशपाल सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, इन्द्रसेन, पंकज वर्मा, भरत लोधी, सरोज, मो. अहमद, फारुख, केके मिश्रा, कल्लू यादव, सुरेश, मुकेश, मनोज सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

गांधी भवन, लखनऊ


उप्र गांधी स्मारक निधि, गांधी भवन, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अगले दिन 3 अक्टूबर को बच्चों के बीच निबन्ध लेखन, संगीत एवं लघुनाटिका प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका शुभारम्भ परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी विचार प्रचार का यह अनूठा कार्यक्रम है. बच्चे ऐसे ही आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे व देश का नाम रोशन करेंगे.

इस कार्यक्रम में लायल पब्लिक इण्टर कॉलेज, बाल निकुंज इग्लिश स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, द ऑफ़ पब्लिक स्कूल आदि 65 स्कूलों के लगभग 2000 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संदीप शाही, आनन्द मिश्रा, रामजनम सिंह, राम किशोर सिंह आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

चित्रनगरी संवाद मंच, मुंबई

चित्रनगरी संवाद मंच की ओर से मुम्बई में 2 अक्टूबर को देवमणि पाण्डेय ने महात्मा गांधी पर दो नाटक लिखने वाले प्रतिष्ठित कथाकार असग़र वजाहत का लेख ‘गांधी जो नहीं कर सके’ प्रस्तुत किया। इस लेख में असग़र वजाहत कहते हैं कि गांधी एक अद्भुत व्यक्ति थे। हमारे देश में जिन महानतम लोगों ने जन्म लिया है, गांधी उनमें से एक थे। अपने साहस, निर्भीकता, बुद्धिमत्ता, सत्य-अहिंसा और मानवता पर अटल विश्वास के कारण उन्होंने इतनी शक्ति अर्जित कर ली थी या लोगों ने उनको इतनी शक्ति दे दी थी कि वे अकेले देशव्यापी आंदोलन कर सकते थे।

कथाकार सूरज प्रकाश द्वारा अनूदित महात्मा गांधी की आत्मकथा का एक अंश राजेश ऋतुपर्ण ने प्रस्तुत किया। उदयभानु सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के कुछ प्रसंग साझा किए। दूसरे सत्र में आयोजित काव्य संध्या में अभिजीत सिंह, पीयूष पराग, ज़ाकिर हुसैन, अनिकेत गिरि, दिनेश दीप, दिलीप आर्य, दिनेश बैसवारी, बंशीधर शर्मा, राजेश ऋतुपर्ण, राजेन्द्र वर्मा और डॉ बनमाली चतुर्वेदी ने कविताएं सुनायीं। इस अवसर पर अभिनेता अविनाश प्रताप सिंह और हिन्दी मीडिया के संपादक चंद्रकांत जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

गांधी चौक, बोधगया

2 अक्टूबर को एसटीएमजी स्कूल, बोधगया के छात्र छात्राओं ने बुद्ध प्रतिमा से गाधी चौक तक झांकी निकाली। गांधी चौक पर जगत भूषण ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गांधी जयंती का दूसरा कार्यक्रम अम्मातरी गांव में हुआ. संचालन लोक मंच के साथी विनोद ने किया। राष्ट्र सेवा दल, बिहार के संगठक साथी कारू ने गांधी के ग्रामस्वराज्य और आज की वर्तमान पंचायत व्यवस्था की तुलनात्मक विवेचना करते हुए कहा कि वर्तमान पंचायत व्यवस्था गाँधी जी के सपनों के विपरीत है। भ्रष्टाचार की गंगोत्री ऊपर से नीचे तक व्याप्त है। बाराचट्टी प्रखण्ड के वर्तमान और कई पूर्व मुखिया तथा भूतपूर्व विधायक समता देवी भी बैठक में मौजूद थीं।

बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि

बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि की ओर से 2 अक्टूबर को अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर कदम कुंआ, पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का आयोजन किया गया।

वनवासी सेवा आश्रम, सोनभद्र


2 अक्टूबर को वनवासी सेवा आश्रम में स्थानीय विधायक ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान आश्रम के कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। साथ ही श्रमदान और सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस मौके पर शुभा प्रेम, विमल सिंह, जगत भेद, देवनाथ भाई, नीरा बहन, बबई गोंड, मोहर लाल, जीत सिंह, आशीष बिट्टू, केवला भाई अशोक मौर्या, होरी लाल पासवान आदि उपस्थित रहे।

गढ़वाल, उत्तराखंड


गढ़वाल सर्वोदय मंडल तथा कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति हलदूखाता के संयुक्त तत्वावधान में राजेश्वरी करुणा बोक्षा जनजाति बालिका विद्यालय, हलदूखाता में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र लाल आर्य व संचालन डॉ गीता रावत शाह ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधर शर्मा कमलेश ने कहा कि गांधी जी चाहते थे कि हम शक्तिभर अन्तिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर समाज की निस्वार्थ सेवा करें। सभा को शूरवीर खेतवाल, मंजू रावत, डॉ शील सौरव रावत, राजकुमार, श्रद्धा सुमन नेगी आदि ने संबोधित किया। सभा में दिव्यांशी रावत, गोविंद सिंह रावत, विनय किशोर रावत, मदन सिंह बिष्ट , किशन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय युवा संगठन, उमरिया

राष्ट्रीय युवा संगठन के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर उमरिया जिले के कई स्थानों पर सफाई अभियान, रैलियों, गोष्ठियों व सर्वधर्म समभाव के लिए प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। इसके बाद नगर के बीचोबीच गांधी चौराहे पहुंचे और सामूहिक भजन का कार्यक्रम हुआ।
इसके बाद हुई संगोष्ठी में बोलते हुए अनिल मिश्रा, शेख धीरज, शंभू सोनी और राजकुमार महोबिया ने कहा कि हमारा खून एक है, इसलिए हम इंसानियत की बात करते हैं. कार्यक्रम में मुख्यरूप से शंभू सिंह, माया, फूल बाई, नगीना, शिवराज सिंह, लेख सिंह, दशरठ सिंह, नीलेश सिंह, वीरेंद्र, लवकुश, सईद उल्ला, तरुण, सुमित, सौरभ त्रिपाठी आदि शामिल हुए।

बिलारी, मुरादाबाद में उपवास


मुरादाबाद के बिलारी में गाँधी जयंती पर 2 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिन का सामूहिक उपवास रखा गया. जनहित से मुंह मोड़कर सत्ता का सुख भोग रही सरकारों का, देश में व्याप्त जन समस्याओं की तरफ ध्यान खींचने के उद्देश्य से बापू की प्रतिमा के नीचे बैठकर उपवास सत्याग्रहियों ने बापू से प्रेरणा ली और दिन भर का उपवास संकल्प पूरा किया. इसके पहले गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

मुसाबनी, सिंहभूमि

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम, कुम्हार टोली पारनाला में आयोजित गोष्ठी में लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीजा सतीश और अनेक समाज सेवी महिला पुरुषों ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर जिले के आरक्षी अधीक्षक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम के गांधी पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विश्वनाथ आजाद थे।

बरतारा, शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर विनोबा सेवा आश्रम, बरतारा में आयोजित ‘स्त्री शक्ति सम्मेलन’ में भागीदारी की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया एवं जनपद के कवियों द्वारा गांधी जी पर लिखित ‘काव्य प्रवाह’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके उपरान्त राज्यपाल ने विनोबा सेवा आश्रम द्वारा आयोजित गांधी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर समारोह में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद मिथिलेश कुमार, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विमला बहन, रमेश भइया तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

आरा, भोजपुर

लोकनायक जयप्रकाश स्मारक स्थित मुक्त कला मंच पर महात्मा गाँधी की 153 वीं जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. सभा में वक्ताओं ने वर्तमान समय की मीडिया और सोशल मीडिया द्वारा फैलायी जा रही घृणा और झूठ के खिलाफ समाज को सतर्क करने के लिए सड़कों पर आने की रणनीति बनाने पर जोर दिया. सभा को नाथूराम, आनन्द मोहन, अतुल, अरुण श्रीवास्तव, शमीम आरवी, सरफराज अहमद, मनोज श्रीवास्तव, मनोज सिंह, प्रह्लाद सिंह, अशोक सिंह, विजय मेहता, योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, हरेन्द्र बिहारी, संजीत, कमलेश कुन्दन, अशोक मानव आदि ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन अशोक मानव ने किया. गोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र और नौजवान भी उपस्थित थे. गोष्ठी के अंत में 8 अक्टूबर को जेपी की पुण्यतिथि और 11 अक्टूबर को जेपी जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बोकारो, झारखंड

सर्वोदय मंडल बोकारो के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जयप्रकाश स्मारक समिति के अरुण किशोर, आम नागरिक मंच के आरएन सिंह, हरेंद्र मिश्रा, बोकारो कर्मचारी पंचायत के रामाकांत वर्मा, राजेश कुमार और सर्वोदय मंडल के मनोज भारती, प्रीति रंजन, अमृत, महावीर, समाजिक कार्यकर्ता राजीव भूषण सहाय और डॉ विजय कुमार सहित अनेक समाजिक कार्यकर्ता गोष्ठी में हिस्सा लेने वालों में प्रमुख थे।

चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति

चांडिल बाँध नौका विहार में चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 2 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर याद किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, वासुदेव आदित्यदेव, गोम्हा हांसदा, पंचानन महतो, भजन गोप, मोनिला कुमारी, सुकुरमणि टुडू, किरण वीर, बहादुर रजक, सुकरा मुंडा, चंदन कुमार, सनातन मार्डी, ईश्वर गोप, प्रफुल्ल लायक, रवींद्र नाथ सिंह, कार्तिक महतो, परितोष महतो, अंबिका महतो, सुरेंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।

समाजवादी जन परिषद, रीवा

विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को नारी चेतना मंच, समाजवादी जन परिषद एवं विंध्यांचल जन आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जय स्तंभ पर रखे गए एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी चेतना मंच की नैना चंदेल ने की। इस अवसर पर समाजवादी जन परिषद के नेता अजय खरे, सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री जल संसाधन इंजीनियर एचएल त्रिपाठी, सेवानिवृत्त इंजीनियर आकाशवाणी सतीश दुबे, नारी चेतना मंच की नेत्री माया सोनी, गीता महंत, डॉ प्रकाश तिवारी, आरके पटेल, समाजसेवी बृजवासी प्रसाद तिवारी, अशोक सोनी, डॉ शैलेंद्र कुमार सोनी, दीपक गुप्ता एडवोकेट, परिवर्तन पटेल, दीपक द्विवेदी आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

गिरिडीह, झारखंड

गिरिडीह में ‘नफरत छोड़ो संविधान बचाओ’ आंदोलन के लिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर एक गोष्ठी एवं मार्च का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो बलभद्र ने एवं संचालन धरणीधर ने किया.

मार्च को सफल बनाने में रोहित कुमार, महेश कुमार, शैलेंद्र, परवेज़, शीतल, मुजफ्फर ईमाम, वसीम, दिवस कुमार, अजय, टिकैत विश्वनाथ सिंह, विनोद मरीक, उदय सिहा, नितीश आनंद, दिलीप कुमार एवं अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन की घोषणा बैजनाथ वर्मा ने किया.

जमशेदपुर : संवाद यात्रा

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को जमशेदपुर में संवाद यात्रा निकाली गई। गांधी शांति प्रतिष्ठान की जमशेदपुर शाखा और संघर्ष वाहिनी समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संवाद यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ गांधीजनों, रंगकर्मियों, युवाओं, किशोरों और बच्चों ने भाग लिया।
यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में साथी मंथन ने गांधी के सत्य और सत्याग्रह का विश्लेषण किया और उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम…तथा आज कथित तौर पर लगाए जाने वाले नारे “जय श्रीराम” के बीच मूलभूत अंतर को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस संवाद यात्रा में जवाहर लाल शर्मा, भारती कुमारी, आनंद सागर, नंदिता, शोमय, मौसारी, पूजा प्रामाणिक, लक्ष्मी सामद, लक्ष्मी गोप, खुशबू कुमारी, अनूप, बिनाय, अनमोल, राजू सिंह, संजय दास, सुशील, आयुष कुमार, अभिषेक, अंकित, चंदन, सुदामा, सचिन, अकाश, बलराम प्रसाद, वसंत कुमार, सुशांत कुमार, शशांक शेखर, अविनाश कुमार, जगत, चिन्मयी, निधि, श्वेता शशि, रुम्पा कुमारी, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, वासुदेव, भाषाण मानमी, अमर सेंगल, वंशराज, दिव्यांशु दीप, अंकुर, मंथन, रमन, राजश्री, सुखचंद्र झा, अरविंद अंजुम, अनु, कुमार दिलीप, आनन्द मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा, आरव कुमार, विक्रम, तरुण कुमार, अभिषेक गौतम आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

वसुंधरा फाउंडेशन, लखनऊ

वसुंधरा फाउंडेशन ने 2 अक्टूबर को लखनऊ पुस्तक मेले में मीनूज किचेन स्टाल पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण किया गया। वसुंधरा फाउंडेशन के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्शों को व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है। संस्था की सचिव मीनू श्रीवास्तव के मुताबिक इस अवसर पर प्रभात त्रिपाठी, रामकिशोर, वीरेंद्र त्रिपाठी, उमेश कुमार सिंह, एसपी लाल श्रीवास्तव, ब्रजेश शुक्ला, रमाकांत श्रीवास्तव आदि के अलावा छात्र रजत मिश्रा, सुयश साहू, मोहम्मद उस्मान, तरंग जोशी आदि अन्य सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

मणिपुर सर्वोदय मंडल

मणिपुर सर्वोदय मंडल द्वारा 2 अक्टूबर को इम्फाल में गांधी जयंती मनाई गयी. प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष टिकेन्द्र भाई ने गाँधी जी और शास्त्री जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण करके सफलता पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया.

छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल

छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल रायपुर और जिला सर्वोदय मंडल दुर्ग के संयुक्त तत्त्वावधान में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल मुख्य अतिथि थे। विष्णु प्रसाद ताम्रकार, मदनलाल साहू, तिलकपाल, कृष्णकांता साहू, रूक्मिणी साव, कमलेश्वरी साहू, हुलेश्वरी साहू आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 30 सितंबर को पदयात्रा से हुआ। चंदन पाल ने पदयात्रा का संचालन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ गांधीजनों का सम्मान किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्राम स्वच्छता अभियान और नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किये गये। समापन सत्र में आशीष वर्मा, ओएसडी; मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व सरपंच मनीष वर्मा, ग्राम पंचायत उपस्थित थे।

गांधी ग्लोबल फैमिली, पानीपत

गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा निर्मला देशपांडे संस्थान, पानीपत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती आयोजन किया गया। इस अवसर विश्वमित्र पर योगेश मथूरिया को गांधी ग्लोबल फेमिली द्वारा देय प्रतिष्ठित महात्मा गांधी सेवा दूत अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम मोहन राय, कॉमरेड दरियाव सिंह, रणधीर सिंह जागलान, संजय कुमार, प्रदीप बंसल, योगेंद्र कुमार, पूजा सैनी, प्रिया लूथरा, मधु यादव, रोजी चावला, सोनिया, काजल, रिया, सुमन और माता सीता रानी सेवा संस्था की परामर्शदात्री सुनीता आनंद, रिंकी, कहकशां, आजमीन, रीना और न्यायिका मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

गांधी शांति प्रतिष्ठान, कानपुर

कानपुर गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा 2 अक्टूबर को गाँधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर हुई परिचर्चा में इन महापुरुषों के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया गया. संकल्प जगदंबा भाई ने दिलाया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता ने की तथा संचालन बिंदा भाई ने किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदंबा भाई, कैलाश नाथ त्रिपाठी, जयनारायण गुप्त भारती, मदन भाटिया, पिंटू ठाकुर ,सौरभ गुप्ता, मोना सूर, संजीव श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, शिव सहाय मिश्रा आदि शामिल हुए.

रोका गया गांधी जयंती का कार्यक्रम; साझा संस्कृति मंच वाराणसी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को वाराणसी में सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने साझा संस्कृति मंच के बैनर तले शांति एवं सद्भावना पदयात्रा का आह्वान किया था, किन्तु ऐन मौके पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लिए जाने के बाद यात्रियों ने लंका स्थित मालवीय प्रतिमा के सामने ही सभा शुरू कर दी और सर्व धर्म प्रार्थना तथा सामूहिक भजन गायन करके वैश्विक शांति की अपील भी की। सभा के दौरान परचा बांटकर बनारस के लोगों से यह संकल्प लेने की अपील की गयी कि काशी के लोग शांति, सद्भावना और अहिंसा के आदर्शों को मिटने नहीं देंगे और अपनी गंगा जमुनी संस्कृति की परम्परा को बनाये रखेंगे। सभा के दौरान सांस्कृतिक टीम प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने गांधी के प्रिय भजन और जनवादी गीत गाये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र तिवारी, संजीव सिंह, तनूजा, रामजन्म, सतीश सिंह, रवि शेखर, रंजू, मैत्री, फादर जयंत, मारुति मानव, पूनम, हैरी, प्रियंका, नंदलाल मास्टर, धनञ्जय त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

-सर्वोदय जगत डेस्क

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यदि आज जेपी होते!

Mon Nov 7 , 2022
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन इतिहास ने जिन्हें लोकनायक कहकर पुकारा, सम्पूर्ण क्रांति के उस नायक जयप्रकाश नारायण की जयन्ती 11 अक्टूबर को देश के विभिन्न स्थानों पर उत्साह्रपूर्वक मनाई गयी. पेश है, जेपी जयंती कार्यक्रमों की झलकियाँ. सर्वोदय मंडल, गाजीपुर सर्वोदय मंडल एवं लोकतंत्र सेनानी […]
क्या हम आपकी कोई सहायता कर सकते है?